एटा, नवम्बर 21 -- श्री दिगंबर जैन समाज के प्रमुख संत आचार्य विमल सागर की जन्मस्थली धर्म नगरी कोसमा में शुक्रवार को आचार्य चैत्य सागर महाराज के सानिध्य में मजजिनेद्र चंद्र प्रभु जिन विम पंचकल्याणक के प्रतिष्ठा महा महोत्सव का आगाज घटयात्रा से हुआ। कोसमा में धूमधाम एवं हर्ष और उल्लास के साथ घटयात्रा निकाली गई। शुक्रवार धर्मनगरी में प्रातः काल मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उसके साथ दोपहर में घट यात्रा निकाली गई। घटयात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। गांव के मार्गों पर गुजरते समय घटयात्रा पर जैन अनुयाईयों ने पुष्प वर्षा की। घट यात्रा में सैकड़ो-महिला पुरुष शामिल हुए। घटयात्रा आयोजन स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। उसके बाद शाम को प्रमुख पात्रों को हल्दी-मेहंदी एवं मंगल स्नान कराया गया। रात्रि में पंडाल में मंगल आरती एवं सांस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.