घटने पर मिलता सुकून, बढ़ी तो हिलोरें देख बढ़ जाती धड़कनें
चित्रकूट, सितम्बर 1 -- चित्रकूट/सीतापुर, संवाददाता। धर्मनगरी चित्रकूट के निचले इलाकों में रहने वालों को अब हर पल मंदाकिनी के जलप्रलय का भय सता रहा है। नदी का जलस्तर घटने पर कुछ पल तो सुकून मिलता है, लेकिन जोरदार बारिश के बाद मंदाकिनी की उफान में उठ रही हिलोरें देख धड़कनें तेज हो जाती है। पिछले एक महीने के भीतर मंदाकिनी अब तक 10 बार खतरे के निशान को पार कर चुकी है। धर्मनगरी में अब तक यह सबसे बड़ा जलप्रलय मंदाकिनी ने दिखाया है। जिसमें लोगों को सर्वाधिक नुकसान हुआ। कई दिन से यूपी-एमपी इलाके में रोजाना रात भर हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार की देर रात से यूपी-एमपी इलाके में मूसलाधार बारिश मंगलवार की सुबह तक हुई। इसके साथ ही एमपी क्षेत्र में मंदाकिनी से जुडी सेमरावली नदी उफान पर आ गई। इसका पानी मंदाकिनी में पहुंचते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.