बलिया, मई 26 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। डीजल-पेट्रोल का उपयोग कम करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील तथा तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद भी इसकी खपत में कोई कमी नहीं आई है। कई जगह मांग के मुताबिक तेल की उपलब्धता ही नहीं हो पा रही है। डिपो से भी सप्लाई कम होने के चलते कई पम्पों के ड्राई होने की नौबत भी बन जा रही है। कुछ पम्पों ने तो तेल की मात्रा ही निर्धारित कर दी है। बाइक वालों को सौ तथा चार पहिया को पांच सौ रुपए का पेट्रोल ही दे रहे हैं। जिले में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के अलावा जियो, नायरा, एस्सार के अलावा कई अन्य निजी कम्पनियों के भी पम्प हैं। यह भी पढ़ें- जंग की तपिश : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से पंपों पर लग रही वाहनों की भीड़ एक सरकारी कम्पनी के अधिकारी के अनुसार जिले में उनकी कम्पनी के दो सौ ...