धनबाद, जून 25 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। कोयला मंत्रालय और कोल इंडिया की ओर से सड़क की जगह रेल नेटवर्क के माध्यम से कोयले की ढुलाई पर जोर दिया जा रहा है। वहीं मई महीने की जारी कोयला ऑफटेक रिपोर्ट के अनुसार सड़क मार्ग से कोयले की ढुलाई में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार मई-2026 में सड़क मार्ग से 21.31 मिलियन टन कोयले की ढुलाई हुई। वहीं मई-2025 में सड़क मार्ग से 19.77 मिलियन टन कोयले की ढुलाई हुई थी। यानी सड़क मार्ग से मई-2026 में डेढ़ मिलियन टन लगभग 15 लाख टन कोयले की ज्यादा ढुलाई हुई। यह आंकड़ा लागत, सुरक्षा और गुणवत्ता के दृष्टिकोण से चिंताजनक है। सड़क मार्ग से कोयले की ढुलाई कम करने का उद्देश्य प्रदूषण कम करना, परिवहन लागत में कटौती और आपूर्ति को तेज व सुगम बनाना है। मई-2026 में रेल के माध्यम से 36.96 मिलियन टन कोयले की ढु...