घटना से पहले पुलिस के साथ आरोपियों ने खंगाला था घर
फतेहपुर, मई 27 -- फतेहपुर। युवती को बहला फुसला कर अगवा करने के आरोप लगा कर आरोपियों ने पुलिस की मौजूदगी में जमकर तांडव काटा था। पुलिस के साथ आरोपियों ने मृतक के पूरे घर को घंटों खंगाला, जान से मारने की धमकी दी और पुलिस के बाहर निकलते ही घर को आग के हवाले कर दिया। हालात भांप शाह चौकी की पुलिस ने मौके से भाग खड़ी हुई थी। आगजनी की घटना को अंजाम देकर आरोपी भी मौके से फरार हो गए थे। बताते हैं कि एक नामजद आरोपी की बेटी और मृतक के परिवार के युवक के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से एक दिन पहले दोनों प्रेमी युगल घर से भाग गए थे। जिसके बाद आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया था। युवती को भगाने की पर शाह चौकी की पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। युवती के परिजनों ने सूर्यकली के घर में दोनों (युवक-युवती) के छिपे होने की आशंका जताई थी। वादिनी सूर्यकली के इनकार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.