घटना से आक्रोशित युवकों ने जमकर बवाल काटा
सीवान, मई 19 -- भगवानपुर हाट, एसं। सड़क दुर्घटना में आवास सहायक की मौत होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को बाजार में जमकर बवाल काटा। ऐसी दुर्घटना के लिए बाजार क्षेत्र में तेजी से वाहन चलाने, नाबालिग बच्चों द्वारा वाहन चलाने तथा प्रेशर हॉर्न बजाने को जिम्मेदार ठहराते हुए स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं। इसके लिए लोग प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हैं। उनका कहना है कि इसे लेकर प्रशासन कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। इससे दुर्घटनाएं होती रहती हैं। वहीं आक्रोशित लोगों ने कुछ देर तक बाजार से गति से गुजरने वाले वाहनों को रोककर उन्हें चेतावनी दी। लोगों ने प्रेशर हॉर्न बजाने तथा नाबालिगों को गाड़ी चलाने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर लोगों ने कुछ देर तक सड़क पर बवाल काटा। इससे जाम की स्थिति होने लगी। इसकी सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन ने समझाबुझाकर आक्रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.