गोरखपुर, अप्रैल 26 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। अम्बरीश की मौत हादसा ही थी, इस पर अंतिम मुहर लगाने के लिए पुलिस उन सभी लोगों से जानकारी लेगी, जिनसे शुक्रवार की सुबह अम्बरीश की मुलाकात या फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस इन सभी लोगों की सूची तैयार कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, घटना वाली सुबह जहां अम्बरीश की तीन लोगों से मोबाइल फोन पर बात हुई थी, वहीं घर से लेकर फार्महाउस तक उनकी फार्म कर्मचारियों के साथ ही पांच से छह लोगों से मुलाकात भी हुई थी। जिस व्यक्ति से उनकी अंतिम बार फोन पर बात हुई थी, वह उनका व्यापारिक पार्टनर बताया जा रहा है। उससे यह समझने का प्रयास किया जाएगा कि कहीं कोई ऐसी बात तो नहीं हुई, जिससे अम्बरीश तनाव में आ गए हों।गोरखपुर क्लब से संबद्ध क्लब सभागार के संचालक अम्बरीश की मौत से उनके परिचित, शुभचिंतक सहित हर कोई स्तब्ध ह...