मैनपुरी, अप्रैल 21 -- जनपद फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम श्योगनपुर निवासी रेखा देवी पत्नी कौशलेंद्र उर्फ कल्पेंद्र ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र दिया। बताय कि 11 अप्रैल की शाम उसके पति कौशलेंद्र उर्फ कल्पेंद्र ग्राम रकरी में टावर पर नौकरी करने जा रहे थे। आपसी बंटवारे की रंजिश में गांव के उमेशचंद्र, हरनाम सिंह ने भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम जसराजपुर स्कूल बाईबीएस एकेडमी के निकट दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की, मरणासन्न कर दिया। 16 अप्रैल को उपचार के दौरान पति की मृत्यु हो गई। इस घटना की भोगांव पुलिस ने एनसीआर दर्ज की। आरोप लगाया कि विवेचक द्वारा घटना को एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की जा रही है। जिससे पीड़िता को न्याय मिल पाना संभव नहीं है। पीड़िता ने एसपी से एफआईआर में धाराएं बढ़ाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.