घटना के15 दिन बाद पीडीएस डीलर की मौत
चतरा, मई 17 -- कुंदा प्रतिनिधि कुंदा थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी जन वितरण प्रणाली संचालक मानिकचंद यादव का शनिवार को निधन हो गया। 15 दिन पहले खड़ी बाइक से उतरते समय गिरने से सिर में गंभीर चोट आई थी। गिरने से उनके माथे पर गंभीर चोट आई। स्थिति बिगड़ते देख परिजन तुरंत उन्हें प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्रतापपुर स्वास्थ् केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया। रांची रिम्स में पिछले 15 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल अधेड़ की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.