बांका, मई 9 -- बेलहर(बांका)/ निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के लालू नगर पुल के पास बदमाशों द्वारा महिला को गोली मारकर जख्मी करने और जेबरात एवम् नगदी लूट लेने के कांड में अब तक पुलिस का हाथ खाली है। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी बदमाशों की पहचान नहीं हो पाई है और न तो बदमाशों का कोई सुराग ही मिला है। इधर थाने में पीड़िता निर्मला देवी की पुत्री सोनी कुमारी के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सूत्रों की मानें तो सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध बदमाश के चेहरे और उनकी गतिविधि पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- फॉलोअप: सीसीटीवी से लुटेरे की पहचान, छापेमारी तेज यदि पहचान नहीं हो पाई तो सीसीटीवी में आ रहे फोटो को जारी कर पहचान बताने वालों के लिए इनाम भी घोषित किया जा सकता है। उधर घायल निर्...