घटना के सात दिन बाद छह लोगों पर मुकदमा
बाराबंकी, अक्टूबर 4 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना के टेरा दौलतपुर गांव में खेत के विवाद को लेकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने के मामले में घटना के सात दिन बाद छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। टेरा दौलतपुर गांव निवासी पीड़ित बनवारीलाल ने तहरीर देकर बताया कि 27 सितंबर की सुबह आरोपियों ने उसके घर पहुंचकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके बेटे रिंकू की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। बचाने पहुंची पत्नी विद्यावती समेत अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की गई।आरोप है कि रामनरेश और करन ने धारदार हथियार से रिंकू और विद्यावती के सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: धान की फसल काटने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट, मुकदमा दर्ज दोनों को पहले देवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.