अररिया, अप्रैल 10 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था की कमी और हालिया उपद्रव की घटना के विरोध में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने हड़ताल का ऐलान कर दिया है। इसके चलते अस्पताल की सभी चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई। इस मुद्दे को लेकर गुरुवार की संध्या अस्पताल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में बड़ी संख्या में चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम स्कूल की छात्राएं एवं शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्पताल परिसर में कार्य करना सुरक्षित नहीं है। चिकित्सकों ने स्पष्ट कहा कि जिस तरह से सैकड़ों की संख्या में उपद्रवियों ने अस्पताल में घुसकर तोड़फोड़ की, उससे सभी में भय का माहौल है। ऐसे में बिना सुरक्षा के यहां काम करना संभव नहीं है। निर्णय के अनुसार अब सभी चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.