घटना के बाद 40 घंटे बाद अंतेष्टि के लिए तैयार हुए परिजन
जौनपुर, जून 13 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर बुधवार की रात में हुई हत्या के मामलें में मृतक अजय सिंह के शव को घटना के 40 घंटे बाद अंत्येष्टि को परिवार के लोग तैयार हुए। मृतक के घर गुरुवार की रात में पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं शुक्रवार की सुबह महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह पहुंचे। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। घटना के बाद पोस्टमार्टम के बाद शव के घर पहुंचने पर पत्नी शशिबाला सिंह ने आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही एवं ग्राम समाज की अवैध भूमि पर आरोपियों के मकान पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग को लेकर पति के शव की अंत्येष्टि से इंकार कर दी थी। प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी परिजन नहीं माने। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.