लखीसराय, अगस्त 23 -- लखीसराय, हिसं। अशोकधाम मंदिर में भगदड़ के बाद घटी घटना के दौरान मंदिर से अशोकधाम रेलवे हॉल्ट तक एंबुलेंस को जाने में काफी परेशानी हुई थी। इन सब के बाद भी जिला प्रशासन के द्वारा मंदिर के आस-पास किए गए अतिक्रमण को हटाने की ओर कोई पहल नहीं की गई। इसके कारण अंतिम सोमवारी को भी समस्याएं उत्पन्न होगी। बता दें कि श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन लगातार बैठक कर अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी दिया गया लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया जिस कारण घटना के बाद एंबुलेंस को जाने में अधिक समय लगा। हालांकि इस बार एक विशेष व्यवस्था की गई है कि अशोकधाम रेलवे हॉल्ट के पास भी इस सोमवारी को मेडिकल कैंप की व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अशोक धाम में अरघा लगाने का ग्रामीणों ने किया विरोध रेलवे स्टेशन पर यदि कोई बीमा...