घटना के बाद जोरी में भी नो एंट्री लागू
चतरा, मई 9 -- हंटरगंज प्रतिनिधि। हाईवा की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के बाद लोगों ने जोरी स्थित काली मंदिर के समीप जाम लगाकर हंटरगंज की तरह जोरी में भी नो एंट्री लागू करने की मांग कर रहे थे। साथ ही मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों से वार्ता के बाद एसडीओ जहूर आलम ने जोरी में नो एंट्री लागू करते हुए मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीओ के आदेश के अनुसार हंटरगंज के गोसाईडीह से लेकर जोरी के मुरैनवा तक सुबह 5बजे से रात 8 बजे तक नो एंट्री लागू रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.