बांका, मार्च 8 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता रजौन पुलिस ने कोलहड्डा व जगरनाथपुर गांव के सड़क के बीच खकना बांध से बरामद युवक की पहचान घटना के दूसरे दिन भी नहीं हो सकी है। इधर रजौन पुलिस घटना के दूसरे दिन भी शव की पहचान के लिए पुलिसिया अनुसंधान जारी रहा। इस घटना की प्राथमिकी चौकीदार लालमोहन पासवान के बयान पर दर्ज की गई है। शव की पहचान नहीं होने से पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। मालूम हो कि ग्रामीणों ने जब शव को बांध पर देखा तब इसकी जानकारी धीरे-धीरे पूरे गांव सहित आसपास के इलाकों में फैल गई। वहां के स्थानीय चौकीदार ने घटना की जानकारी रजौन पुलिस को दी। इसके बाद थानाध्यक्ष राज रतन की पहल पर रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया था। कयास लगाया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को वहां ठिकाने ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.