गोड्डा, मार्च 6 -- महागामा। महागामा कैचुआ चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा में दो मार्च को लूटपाट की कोशिश के तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस अपराधियों तक नहीं पहुंच सकी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता और आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के समय बैंक में रोजमर्रा की तरह कामकाज चल रहा था और कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में लगे थे। इस बीच हेलमेट पहने कुछ संदिग्ध युवक बैंक में दाखिल हुए। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्ड विनोद कुमार सिंह ने उनसे हेलमेट हटाने को कहा, जिसपर अपराधी भड़क गए और गार्ड के साथ हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला फायरिंग तक पहुंच गया, जिसमें सुरक्षा गार्ड घायल हो गए। घायल गार्ड विनोद कुमार सिंह को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर एम्स रेफर कर दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.