हाथरस, फरवरी 25 -- हाथरस। शहर के मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल में भोजन की अशुद्धता के वायरल वीडियो प्रकरण को लेकर मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि मधुगढ़ी स्थित निजाम होटल के सामने आए वायरल वीडियो में एक कर्मचारी द्वारा भोजन को जानबूझकर अशुद्ध करते हुए परोसने का कृत्य दिखाई दे रहा है। यदि वीडियो की सत्यता जांच में प्रमाणित होती है, तो यह न केवल खाद्य सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन है, बल्कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ भी सीधा खिलवाड़ है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना उत्पन्न करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। मंगलवार को शहर के बागला मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बात करते हु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.