मेरठ, अप्रैल 6 -- गंगा में डूबे चार भाइयों में से चौथे भाई प्रियांशु का शव सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे प्रियांशु का शव घटनास्थल से लगभग साढ़े तीन किमी दूर बरामद कर लिया है। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतादें कि शनिवार को तीन भाइयों के शव एनडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिए थे। शुक्रवार को थाना इंचौली के गांव जलालपुर से दादी का अंतिम संस्कार करने के लिए स्वजन व ग्रामीण आए थे। अंतिम संस्कार के बाद सभी गंगा स्नान करने लगे। तभी कुछ युवक काफी दूर आगे जाकर नहाने लगे। इसी दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में चारों भाई अभिषेक,, हिमांशु,, दीपांशु व प्रियांशु गंगा में समा गए। हादसे के तुरंत बाद पुलिस प्रशासन ने डूबे भाइयों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया था। शनिवार को वृहद स्तर पर अभियान चलाया गया, जिसमें एनड...