लखनऊ, जनवरी 19 -- उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फोरेंसिंक में पुलिस कर्मियों के लिए क्राइम सीन मैनेजमेन्ट कोर्स का दूसरा बैच सोमवार को शुरू हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एडीजी लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय ने सीख दी कि घटनास्थल का निरीक्षण गम्भीरता से करना जरूरी है। घटनास्थल पर पर्याप्त समय देंगे तो कोर्ट में कम समय देना पड़ेगा। अगर निरीक्षण गलत ढंग से हुआ तो विवेचना में काफी परेशानियां सामने आएंगी। इस दूसरे बैच में 105 पुलिसकर्मी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें आरक्षी से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस कर्मी हैं। इस कोर्स की अवधि 45 दिन है। इसमें क्राइम सीन मैनेजमेंट की बारीकियों के साथ साइबर व फोरेंसिंक विषय पर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। इसमें पुलिस कर्मियों को यह भी बताया जा रहा है कि किसी भी प्रकरण में मौखिक साक्ष्य उतना महत्व नहीं रखता है, जितना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.