मैनपुरी, सितम्बर 22 -- क्षेत्र के नवाटेड़ा स्थित राजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देश पर उपनिरीक्षक ब्रजमोहन सिंह व महिला पुलिस द्वारा महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में हेड कांस्टेबल सुनीता शर्मा व कुसुम यादव ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान साइबर क्राइम, महिला संबंधी अपराधों, गुड टच बेड टच, पॉस्को एक्ट व नशा के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी। छात्राओं को बताया गया कि वह अपनी सुरक्षा कैसे करें। महिलाओं को हमेशा अपराधों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहना चाहिए। साइबर अपराध के बारे में हमेशा सजग रहें। छात्राओं से कहा कि अगर कोई आपके साथ गलत व्यवहार करता है तो सतर्क रहें। ऐसी घटनाओं को इग्नोर न करें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.