घटतौली से ग्राहक परेशान, बाट-माप विभाग उदासीन
कुशीनगर, जुलाई 1 -- कुशीनगर। निज संवाददाता तरयासुजान थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार में इन दिनों मांस-मछली की दुकानों पर घटतौली की शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि दुकानदार एक किलो की जगह ग्राहकों को 800 से 900 ग्राम तक ही सामान दे रहे हैं, जिससे बाजार आने वाले दूर-दराज के लोगों में रोष व्याप्त है।भुलिया बाजार में हर बुधवार और रविवार को बाजार लगता है। इस दिन आसपास के दर्जनों गांवों से लोग मांस, मछली और हरी सब्जी खरीदने पहुंचते हैं। बाजार का एक बड़ा हिस्सा मांस-मछली के लिए भी आरक्षित रहता है। स्थानीय ग्राहकों का कहना है कि दाम तो पूरे एक किलो के लिए जाते हैं, लेकिन तराजू पर तौलते समय 100 से 200 ग्राम कम दिया जाता है। यह नुकसान सीधे आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि घटतौली की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, फिर भी बाट-माप विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.