बिजनौर, दिसम्बर 9 -- गन्ना समिति परिसर में भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक नजीबाबाद की मासिक पंचायत आयोजित की गई। जिसमें किसानो की समस्याओं पर चर्चा की और संबधित अधिकारियों से निस्तारण की मांग की। मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता और दुष्यंत कुमार के संचालन में गन्ना समिति परिसर में भाकियू की पंचायत हुई। बैठक में गन्ना घटतौली रोकने को गन्ना क्रय केंद्रों पर छापामारी कराने, बिजली व्यवस्था में सुधार, चीनी मिलों पर मैन्युअल कांटे लगाने, नहर से किसानों के गेहूं में पानी भरने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, बिजली घर जालपुर फीडर के लिए जमीन उपलब्ध कराने, किसानों के नलकूप पर चोरियों के खुलासे, डीएपी, यूरियाखाद की उपलब्धता की मांग उठाई। नहर से संबंधित समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन नहर खंड छह के अधिशासी अभियंता त्रिलोकचंद लांबा को दिया गया।...