बुलंदशहर, नवम्बर 20 -- गन्ना क्रय केंद्र पर घटौली का आरोप लगाते हुए किसान सड़क पर उतर आए और अपने बुग्गी व ट्रैक्टर-ट्राली खड़ी कर स्याना रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन किसान घटतौली पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। इसके चलते वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लगने से उनमें सवार लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा एनसीआर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह उर्फ मंटू चौधरी ने चेतावनी दी कि जब तक घटतौली करने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जाम नहीं खुलेगा। वहीं, केंद्र पर हुई गन्ने की घटतौली के विरोध में भारतीय किसान यूनियन चढूनी के एनसीआर अध्यक्ष चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जिला गन्ना अधिकारी किसानों के साथ शोषण कर रहे हैं। बृहस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.