इटावा औरैया, मार्च 19 -- क्षेत्र के भरथना-ऊसराहार रोड पर भोली चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर घटतौली के आरोपों का मामला सामने आने के बाद जिला विधिक माप विज्ञान विभाग हरकत में आया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए अधिकारी मौके पर पहुंचे और विस्तृत जांच की।जिला विधिक माप विज्ञान अधिकारी नरेश चंद्र ने बताया कि दो दिन पहले भोली चौराहे के पास विद्या फिलिंग स्टेशन पर घटतौली को लेकर एक वीडियो सामने आया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वतः संज्ञान लेकर पेट्रोल पंप पर पहुंचकर विभिन्न तरीकों से जांच कराई। जांच के दौरान पेट्रोल पंप सभी मानकों पर खरा उतरा और घटतौली जैसी कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई। माप विज्ञान अधिकारी ने आमजन से अपील की कि पेट्रोल या डीजल लेते समय मशीन में जीरो अवश्य जांच लें। साथ ही पेट्रोल पंप कर्मचारियों को भी निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.