एटा, अप्रैल 7 -- ग्राम बिल्सड़ पुवायां में राशन वितरण को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। (हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) वायरल वीडियो में राशन लेने आए युवक के घटतौली की शिकायत पर राशन डीलर उसको गाली-गलौज दौड़ाता दिख रहा है। वायरल वीडियो के अनुसार बिल्सड़ पुवांया के आयुष पुत्र इंद्रजीत राशन लेने के लिए दुकान पर गया था। युवक का आरोप है कि राशन कार्ड कस्बा में स्थित एक अन्य दुकान पर है। वहां अधिक भीड़ होने के कारण वह बिल्सड़ पुवायां की दुकान पर राशन लेने पहुंच गया। उसे चार यूनिट के सापेक्ष करीब 17 किलो 700 ग्राम राशन दिया गया। उसे 20 किलो राशन मिलना चाहिए था। युवक ने कम राशन मिलने की शिकायत की। जिस पर राशन डीलर से उसकी कहासुनी हो गई। जिस पर राशन विक्रेता भड़क गया। युवक के साथ गाली-गलौज करते हुए उसे मारने के लिए दौड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.