घटतौली की पुष्टि पर रूरा सिरसा का कोटा निलंबित, कोटेदार को नोटिस
उरई, जून 9 -- माधौगढ़। संवाददाता राशन वितरण में घटतौली की शिकायत सही पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। रूरा सिरसा के उचित दर विक्रेता की दुकान तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी गई है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट के बाद यह कदम उठाया गया।रूरा सिरसा निवासी कार्डधारक संजय सिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम को शिकायत दी थी कि कोटेदार शिववीर सिंह राशन तौल में एक से डेढ़ किलो तक की घटतौली कर रहे हैं। विरोध करने पर कोटेदार विवाद पर उतारू हो जाते हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम हिमांशु नेगी, कृषि अधिकारी गगन दीप सिंह तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजेश कुमार सिंह की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराई। टीम ने पंचायत घर परिसर में प्रधान पति लायक सिंह व ग्रामीणो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.