बस्ती, मई 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। बांट की जगह डिब्बा रखकर राशन तौलकर घटतौली करने के आरोपी सदर तहसील के परसा जागीर गांव के कोटेदार पारस नाथ की कोटे की दुकान को एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक ने निलंबित कर दिया है। कोटेदार पर गंभीर आरोप है कि उसने अपनी कोटे की दुकान बचाने के लिए गांव के लोगों की फर्जी तरीके से बयान हल्फी अपने पक्ष में बनवाकर दी थी, जो सत्यापन के दौरान फर्जी पाई गई। कोटेदार खुद दुकान न चलाकर उसने इसके संचालन की जिम्मेदारी पड़ोस के गांव के एक व्यक्ति को सौंप दी थी। कोटे की दुकान को मंझरिया के कोटे की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। कोटेदार को अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ लिखित स्पष्टीकरण तीन माह के स्टॉक व वितरण अभिलेख की स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ दो सप्ताह में देना होगा। गांव के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम सूरत, अजय कुमार सिंह सह...