घटतौली आदि में वसूला 18 लाख रुपये राजस्व
आगरा, सितम्बर 9 -- बाजार में सही नाप तौल सुनिश्चित करने के लिए विधिक माप विज्ञान द्वारा लगातार सघन चेकिंग की जा रही है। इसके मद्देनजर विभाग ने अगस्त माह में 430 से अधिक संस्थानों का निरीक्षण किया। घटतौली सहित अन्य के 116 मामले पकड़े गए। वहीं, 18,06,046 राजस्व प्राप्त किया गया। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक रतन विक्रम सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। शिकायत मिलने पर तुरंत कार्यवाही की जाती है। यदि शिकायत सही पाई जाती है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाती है। उपभोक्ता सामान लेते समय सावधानी बरतें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.