देवरिया, मई 12 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। बढ़ती महंगाई का सीधा असर सोना चांदी के व्यापार पर पड़ा है। वर्तमान में चल रहे लगन में भी इसका असर देखने को मिला। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष इस व्यापार में 40 प्रतिशत कम बिक्री हुई है। बढ़ती महंगाई से लोगों का सोना चांदी के जेवरों के प्रति रुझान घटा है। सामान्य परिवार बढ़ते सोना चांदी भाव के कारण इससे दूरी बना ली है। इस व्यापार से जुड़े दुकानदार और कारीगरों की चिंता बढ़ा दी है। सोने के बिस्कुट से लेकर जेवर बनाने तक की प्रक्रिया में आधा दर्जन से अधिक कारीगर जुड़े हैं। वहीं मैन्युफैक्चरिंग से रिटेलिंग तक आने में आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों का चैनल होता है। इस व्यवसाय से जुड़े लाखों लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। साल दर साल लगन में सोना चांदी की बिक्री घटती जा रही है। महंगाई का सीधा असर...