घघौवा से बस्ती तक होगा राष्ट्रीय महामंत्री का स्वागत
बस्ती, अगस्त 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। भाजपा के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद 31 अगस्त को बस्ती आ रहे हैं। उनके भव्य स्वागत एवं अभिनंदन की तैयारी जोरों पर है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने प्रेसवार्ता में दी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घघौवा में दोपहर 12 बजे उनका प्रवेश होगा। इसके बाद विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज एवं दक्षिण दरवाजा होते हुए होटल बालाजी प्रकाश पहुंचेगा।जहां आभार एवं अभिनंदन समारोह होगा। जिले में 127 स्थानों पर स्वागत की तैयारी है। प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रेमप्रकाश चौधरी, नीरज त्रिपाठी उपस्थित रहे। वहीं, बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री के आगमन को लेकर जिम्मेदारी बांटी गई। जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.