गढ़वा, फरवरी 26 -- सगमा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के घघरी गांव में बुधवार को सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर विधिवत भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर निर्माण की शुरुआत होने से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। कार्यक्रम में प्रयागराज गंगा तट अरैल से पधारे महंत स्वामी अवधेस दास जी महाराज के सानिध्य में गांव के तालाब किनारे मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं धर्म ध्वजा स्थापना की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में घघरी गांव निवासी हीरा चरण यादव अपनी पत्नी के साथ मुख्य जजमान के रूप में शामिल हुए। भूमि पूजन का वैदिक अनुष्ठान आचार्य पंडित शुधांशु मिश्रा और महंत अवधेस दास जी महाराज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया। पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। भूमि पूजन के उपरांत निर्माण स्थ...