सोनभद्र, जून 30 -- सांगोबांध, हिंदुस्तान संवाद। बभनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत घघरी से स्थानीय बाजार जाने वाली पुलिया का एक वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं हो पाने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधितों को अवगत कराया, लेकिन संबंधितों के इस ओर ध्यान दिये जाने आज तक पुलिया के मरम्मत के लिए कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा सका है। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए शीघ्र पुलिया मरम्मत कराये जाने की मांग किया है। बभनी विकास खण्ड के ग्राम पंचायत घघरी बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग एक वर्ष पहले भारी बारिश के चलते सड़क पर स्थित पुलिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। यह भी पढ़ें- Sasaram News दो वर्ष बाद भी नहीं बना पहुंच पथ, पुल रहने के बावजूद...