घघरा नाले से 163 बोटा खैर बरामद, तस्करी में बाप-बेटा गिरफ्तार
सोनभद्र, जून 8 -- म्योरपुर/बभनी, हिटी। वन प्रभाग रेणुकूट की बभनी रेंज में कत्था (खैर) तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने घघरा क्षेत्र के एक नाले में छिपाकर रखा गया 163 बोटा खैर बरामद किया है। मामले में वन विभाग ने घघरा निवासी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कमल कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर वन विभाग ने कुछ दिनों पूर्व एक पिकअप वाहन से खैर का बोटा बरामद किया था। पूछताछ में चालक ने माल घघरा क्षेत्र से लाए जाने की जानकारी दी। इसके बाद डीएफओ स्वयं टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घघरा स्थित एक नाले में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां छिपाकर रखे गए 163 नग खैर के बोटे बरामद किए गए। इस मामले विश्वनाथ व उसके पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.