घंटों हुई बिजली की कटौती, गर्मी से उबले लोग
देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। शनिवार की रात और रविवार को दिन में कई घंटों तक बिजली की कटौती से गर्मी से लोग उबलते रहे। बिजली न रहने पर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। रात में बिजली कटौती और लो वोल्टेज से लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। वहीं लो वोल्टेज से एसी दगा दे रहा है और कूलर की रफ्तार भी सुस्त हो जा रही है। बिजली कटौती से रात में नींद पूरी नहीं होने से अगले दिन लोगों का कामकाज प्रभावित होने लगा है। गर्मी के साथ ही बिजली कटौती में भी इजाफा होने लगा है। दिन हो या रात बिजली कटौती का कोई समय नहीं रह गया है। रात में सोते समय और सोने के बाद बिजली गुल होने से लोगों की नींद टूट जा रही है। शहर के अधिकांश मुहल्ल्लों में रविवार की रात कई बार बिजली गुल हुई। जिनके यहां इनर्वटर था उन्हे कुछ राहत रहीं, लेकिन बिना इनर्वटर वाले घरों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.