बरेली, मार्च 24 -- बरेली। कैंट-बरेली जंक्शन के सिग्नल फेल हो गए। जिससे तीन घंटा तक ट्रेनें रेंगती रहीं। अप-डाउन के होम एवं एडवांस सिग्नल फेल होने से दिक्कत हुई। अप-डाउन की 12 ट्रेनों को कॉशन मेमो देकर निकाला गया। चंडीगढ़, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनें प्रभावित होने से खलबली मच गई।आरपीएफ और सिग्नल विभाग की टीम ने मौके का पहुंच कर मुआयना किया। सिग्नल विभाग की लापरवाही से सिग्नल फेल होना माना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...