घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसान बैरंग लौटे
महोबा, अक्टूबर 3 -- अजनर, संवाददाता। रबी की फसलों की तैयारियों की शुरूआत में ही किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पर्याप्त मात्रा में डीएपी न होने से केंद्र पहुंचनें वाले किसान घंटों लाइन में लगने को मजबूर हो रहे है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाद मिले इसकी कोई गारंटी नहीं है। इन दिनों किसान रबी की फसलों की तैयारियों में जुट गया है। मौसम ने खरीफ की फसलों को तहस-नहस कर दिया। अब किसान रबी की फसलों में बेहतर उत्पादन की उम्मीद से खेतों को तैयार करने के लिए जुट गया है। साघन सहकारी समिति में शनिवार को किसानों की भीड़ जुटी रही। सुबह से ही टोकन के लिए किसान लाइन में लग गए। टोकन के बाद भी कई किसान खाद न मिलने से बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। किसान धर्मेंद्र कुमार, जियालाल, बृजगोपाल सिंह,और सीताराम ने बताया कि पिछले कई दिनों से खाद के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.