नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सावन के महीने में कई तीज-त्यौहारों का आना लगा रहता है। ऐसे में महिलाएं अपने हाथों में सुंदर-सुंदर मेंहदी भी लगती हैं। वैसे तो आजकल मार्केट में बनी बनाई मेंहदी की कोन आसानी से मिल जाती है, लेकिन उनमें केमिकल्स का ज्यादा इस्तेमाल होता है। और फिर मेंहदी लगाकर कई घंटे रखना भी पड़ता है, तभी कलर आता है। ऐसे में आप गुड़ और चायपत्ती की बनी मेंहदी ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है और इसका रंग भी काफी सुंदर आता है। गुड़ वाली मेहंदी की सबसे बेस्ट बात है कि इसे लगाकर ज्यादा देर के लिए रखना नहीं होता। तुरंत हटा दो और बहुत ही प्यारा रेड कलर आता है। जल्दी-बाजी में हाथ रचाने हैं, तो गुड़ वाली मेहंदी बनाना अच्छा ऑप्शन हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाना है।सावन में हाथों पर रचाएं गुड़ वाली मेहंदी सावन या तीज के मौके पर आप ...