गढ़वा, जनवरी 9 -- मझिआंव। नगर पंचायत के मेन रोड में सेंट्रल बैंक के सामने गुरुवार को घंटों जाम लगी रही। उसके कारण लोग परेशान रहे। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। तीन मुहान से लेकर कन्या मध्य विद्यालय तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। उससे लोगों को आने-जाने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड में अतिक्रमण होने से गाड़ियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। लोगों ने नगर पंचायत को अविलंब अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है ताकि जाम की समस्या से निजात मिल सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.