नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में पिछले 36 घंटों से बिजली और पानी की आपूर्ति ठप रहने से व्यापारियों का धैर्य जवाब दे गया। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आक्रोशित व्यापारियों ने ऊर्जा निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि बुधवार सुबह तक स्थिति नहीं सुधरी, तो विभाग में तालाबंदी की जाएगी।बीती रविवार रात आए भीषण आंधी-तूफान के कारण शहर में दर्जनों पेड़ धराशायी हो गए थे, जिससे बिजली की लाइनें और पोल क्षतिग्रस्त हो गए। सोमवार शाम तक आपूर्ति बहाल करने का विभागीय दावा खोखला साबित हुआ। देर रात आई तकनीकी खराबी के कारण पूरा शहर फिर से अंधेरे में डूब गया, जिससे पर्यटन नगरी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों ने क...