समस्तीपुर, अप्रैल 18 -- ताजपुर। ताजपुर एवं आसपास के ग्रामीण इलाके में शुक्रवार की रात में घंटों बिजली गायब रही। इस कारण उपभोक्ता काफी परेशान रहे। चकहैदर के ओम प्रकाश ठाकुर, सुजीत कुमार, फतेहपुर के अशोक सिंह, दिलीप सिंह कुशवाहा, राजन प्रकाश आदि ने बताया कि रात में कई घंटे तक बिजली नहीं आयी, सुबह में बिजली आयी। उसके बाद भी रुक रुककर आती जाती रही। इस कारण भीषण गर्मी में बिजली के बिना रतजगा कर समय काटना पड़ा। लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में अक्सर बिजली की हालत चरमरा जाती है। बिजली समस्या ज्यादा ही बढ़ जाती है। खासकर देर शाम के बाद बिजली गायब होने लगती है। यह भी पढ़ें- आंधी से नौगावां सादात में रातभर गुल रही बिजली
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.