बदायूं, अप्रैल 21 -- शादियों का सीजन शुरू होते ही शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के पटेल चौक पर फ्लाईओवर निर्माण के चलते कई घंटों तक लंबा जाम लगा रहा। इस दौरान दो एंबुलेंस सायरन बजाते हुए काफी देर तक फंसी रहीं, जिससे मरीजों की जान पर संकट बन आया। पटेल चौक पर लगा यह जाम इतना भीषण था कि उझानी, बिसौली, बरेली और बदायूं हाईवे पर करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस के भी भारी भीड़ देखकर हाथ-पांव फूल गए। जाम का मुख्य कारण चौराहे पर चल रहा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य है, जिसकी वजह से यातायात को एक ही साइड से सुचारु किया गया है। यह भी पढ़ें- गड़हनी : लग्न में भीषण जाम से घंटों आवागमन प्रभावित सकरी जगह और वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई।कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.