मैनपुरी, नवम्बर 10 -- शहर में जाम फिर लग गया। क्रिश्चियन तिराहे से बड़े चौराहे तक जाम लगा तो लोग घंटों जाम में फंसे रहे। ये समस्या एक दिन की नहीं है बल्कि शहर के लोग महीनों से इस समस्या का सामना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि आधी सड़क पर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। ठेले लगाए जा रहे हैं। शेष सड़क पर ई रिक्शा, टेंपो चालकों द्वारा जाम लगाया जा रहा है। जिससे बाइक सवारों, पैदल यात्रियों को जाम में फंसना पड़ता है। सोमवार को कई स्थानों पर जाम में फंसे लोगों के बीच नोकझोंक हुई। मारपीट की नौबत भी आ गई। क्रिश्चियन तिराहे पर पुलिस पिकेट रहती है। तांगा स्टैंड और बड़े चौराहे पर बैरियर के साथ पुलिस का पहरा है। घंटाघर चौराहे पर भी पुलिस को तैनात किया गया है। इतनी व्यवस्था होने के बाद भी शहर के अंदर भारी वाहन, ई रिक्शा और टेंपो प्रवेश कर रहे हैं, जबकि शहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.