घंटों चली पंचायत के बाद नहर में बनी दीवाल हटाई
भदोही, मई 31 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महदेपुर गांव में शनिवार को डीएम की फटकार पर नहर विभाग के अफसर पहुंचे। नहर पुलिया में पक्की दीवाल बनाने वाले किसान से उसे हटाने की बात कही, लेकिन वह नहीं माना। देर शाम को पहुंचे प्रभारी निरीक्षक औराई के समझाने पर किसान ने दीवाल को तोड़कर हटाने का काम किया। उधर, उक्त गांव में दोपहर से लेकर देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। बता दें कि औराई थाना क्षेत्र के महदेपुर गांव निवासी बसंतलाल मौर्या का एक बीघा के रकबे से नहर को खोदकर ले जाया गया है। विभाग ने मुआवजा नहीं दिया। इतना ही नहीं, अब उन्हें जमीन में मकान बनवाना है, जिसके लिए औराई तहसील में पक्की पैमाइश को लगातार चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन नहर विभाग के कारण जमीन नहीं नप पा रही थी। ऐसे में नहर पुलिया में पक्की दीवाल को उन्होंने शुक्रवार को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.