नई दिल्ली, मार्च 4 -- होली का असली मजा चेहरे पर लगाए जाने वाले पक्के रंग और हुड़दंग में ही छिपा हुआ रहता है। लेकिन घंटों की मौज-मस्ती के बाद असल मशक्कत तब शुरू होती है जब मेहमान अपने घर वापस चले जाते हैं और पीछे छूट जाते हैं फर्श पर लगे रंगों के जिद्दी निशान, दीवारों पर गुलाल के हाथ और सोफे की बिगड़ी हुई रंगत। लोग अकसर थकान की वजह से घर की साफ-सफाई को अगले दिन या फिर कुछ घंटों के लिए टाल देते हैं, जिससे रंग के जिद्दी दाग और भी ज्यादा पक्के होकर जम जाते हैं। अगर आपको भी होली खेलने के बाद घर की साफ-सफाई की टेंशन सता रही है तो फिक्र छोड़कर ये 7 स्मार्ट होली क्लीनिंग ट्रिक्स अपनाएं। इन टिप्स को फॉलो करने के लिए आपको बाजार से कुछ नया खरीदने की जरूरत नहीं है, बल्कि आप किचन में मौजूद कुछ मामूली चीजों से ही अपने आशियाने को मिनटों में फिर से पहले जैस...