घंटों की मशक्कत और वार्ता के बाद अंतिम संस्कार पर बनी बात
लखीमपुरखीरी, जून 28 -- सिंगाही, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव में फोटो वायरल करके बदनाम करने की कथित धमकी से आहत होकर आत्महत्या करने वाली 19 वर्षीया युवती का रविवार को पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार कराया गया। शनिवार सुबह कमरे में फंदा लगाकर लटकी युवती की लाश बामुश्किल पोस्टमार्टम के लिए भेजी जा सकी थी। शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने नामजद आरोपियों को जेल भेजने तथा निष्पक्ष कड़ी कार्रवाई की मांग की। सीओ शिवम कुमार के आश्वासन के बाद घरवाले अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। यह भी पढ़ें- फोटो वायरल करने की धमकी से आहत युवती ने फांसी लगाकर जान दीमामले का विवरण शनिवार तड़के नौरंगाबाद गांव में अपने कमरे में फंदे लटकी युवती का शव मिलने के बाद घर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.