नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता त्योहारों के समय परिचालित हो रही लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां मंगलवार को देरी से दिल्ली पहुंची। इनमें से कई ने अपना सफर ही देरी से शुरु किया था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार, हावड़ा, भागलपुर, सुपौल, दरभंगा आदि जगहों से आने वाली विशेष रेलगाड़ियां मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर एक से चार घंटे तक की देरी से पहुंची। यात्रियों का कहना है कि कई गाड़ियां अपने शुरुआती स्टेशन से ही देरी के साथ सफर शुरु कर रही हैं।दरभंगा से दिल्ली की तरफ आ रही गाड़ी संख्या 04097 ने सोमवार को अपना सफर दोपहर 2 बजे की जगह रात 8.20 बजे शुरु किया। यह गाड़ी मंगलवार शाम 4.22 बजे कानपुर पहुंची जबकि इसके पहुंचने का समय सुबह 6.50 बजे था। भागलपुर से दिल्ली आ रही गाड़ी संख्या 04061 ने सो...