घंटों इंतजार के बाद लौट रहे मायूस
समस्तीपुर, मार्च 17 -- कल्याणपुर। रसोई गैस की किल्लत क्षेत्र में रुकने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद उपभोक्ताओं को रसोई गैस उपलब्ध कराई गई थी परंतु मंगलवार को भी रसोई गैस की किल्लत बरकरार रही। मंगलवार की सुबह से ही कल्याणपुर में समस्तीपुर दरभंगा मुख्य सड़क के किनारे रसोई गैस को लेकर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। यहां तक की बगैर रसोई गैस लिए ही कई उपभोक्ता वापस अपने घर लौट गए। उपभोक्ताओं ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का नंबर पहले से दर्ज था उन्हें ही सीमित संख्या में गैस उपलब्ध कराया गया। ऑनलाइन बुकिंग की समस्या को लेकर उपभोक्ता शिकायत लेकर पहुंचे थे तो वहीं कई लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी ओटीपी नहीं आ रहा था जिसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.