बिजनौर, मार्च 16 -- बिजनौर। घरेलू व कार्मशियल गैस सिलेंडर की किल्लत बरकरार है। गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। सोमवार को सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध को लेकर एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने की आशंका के चलते लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। इसी वजह से कई जगहों पर उपभोक्ताओं ने इमरजेंसी बुकिंग शुरू कर दी है। इससे गैस एजेंसियों पर अचानक भीड़ बढ़ गई और कई जगह सिलेंडर की कमी की स्थिति बन गई।घरेलू गैस सिलेंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती हैं। कई उपभोक्ताओं का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.