बदायूं, अप्रैल 15 -- देर शाम अचानक आई बिजली कटौती ने पूरे कस्बा की रफ्तार थाम दी। आपूर्ति ठप रहने से लोग उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। घरों में अंधेरा छाया रहा, वहीं बाजारों में भी कारोबार पर असर पड़ा। विद्युत उपकेंद्र के पास लाइन में आए फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों और छतों पर समय बिताने को मजबूर हो गए। सूचना पर आनन-फानन मे विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू किया। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हुई और लोगों ने राहत की सांस ली। नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में बार-बार होने वाली ट्रिपिंग और फाल्ट की समस्या आम हो गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- रात में कई घरों बिजली गुल रही, दोपहर को मिली आपूर्ति यह भी पढ़ें- स्वर्ण जयंती नगर में घंटों ठप रही बिजली आपूर्ति
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.